फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन












पलवल। सेक्टर-छह के जंगल में युवक की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच और शहर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार हत्या की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग था। शहर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि 26 जून को पातली-आल्हापुर गांव के गंदे नाले के पास जंगल में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके से क्षतिग्रस्त बाइक की नंबर प्लेट और एक आई-कार्ड बरामद हुआ, जिससे मृतक की पहचान बांस मोहल्ला निवासी गोविंद के रूप में हुई। गोविंद 24 जून से लापता था, जिसकी शिकायत उसके भाई कमल ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच, शहर थाना पुलिस, साइबर सेल और खुफिया तंत्र की मदद से 27 जून को मुख्य आरोपित अमित उर्फ बाबू को हथीन रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला और गोविंद के बीच प्रेम संबंध होने के शक के कारण वह नाराज था। इसी रंजिश में उसने साथी के साथ मिलकर गोविंद को सेक्टर-छह के सुनसान जंगल में बुलाया। पहले सभी ने शराब पी, फिर नशे की हालत में ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। शहर थाना प्रभारी अमित कुमार के अनुसार पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। वारदात में शामिल अन्य सह-आरोपी की गिरफ्तारी, मृतक का मोबाइल और बैग बरामद करना अभी बाकी है। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें