फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake Currency: अपराध शाखा ने नकली नोट छापने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्रिंटिंग मशीन से छापे जा रहे थे 500-500 के नोट

Sun, 22 May 2022 10:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी करीब 15 से 20 लाख रुपये के नकली नोट छाप चुके हैं। ये नकली नोट दिल्ली-एनसीआर में खपाए जाते थे। अपराध शाखा के डीसीपी अमित गोयल ने नकली नोट छापने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गाजियाबाद, यूपी की ट्रॉनिका सिटी में नकली नोट छाप रहे थे। ये प्रिंटिंग मशीन के जरिए 500-500 के नकली नोट छाप रहे थे। 

विज्ञापन


शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी करीब 15 से 20 लाख रुपये के नकली नोट छाप चुके हैं। ये नकली नोट दिल्ली-एनसीआर में खपाए जाते थे। अपराध शाखा के डीसीपी अमित गोयल ने नकली नोट छापने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जल्द ही कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराध शाखा की ईस्टन रेंज को सूचना मिली थी कि ट्रॉनिका सिटी, गाजियाबाद में नकली नोट छापे जा रहे हैं। अपराध शाखा की टीम ने यहां छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह प्रिंटिंग प्रेस से नकली नोट छापता था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। ये दोनों मुख्य आरोपी को नकली नोट छापने में सहायता करते थे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकली नोट पकड़े गए हैं। रविवार शाम तक नकली नोटों की गिनती का काम चल रहा था। सभी नकली नोट 500 के नोट में हैं। आरोपियों ने बताया कि प्रेस में 500-500 रुपय के ही नकली नोट छापे जाते थे। इस बारे में अभी और तफ्तीश की जा रही है कि इस प्रेस में छापकर अभी तक बाजार में कितने लाख रुपये के नकली नोट खपाए गए हैं। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जल्द ही कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली-एनसीआर में दबिश दी जा रही है। प्रिंटिंग प्रेस और उस जगह को सील कर दिया है, जहां नकली नोट छापे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रिंटिंग मशीन दिल्ली से खरीदी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें