फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ से आ रहे हैं दिल्ली में नकली नोट

Tue, 18 Nov 2014 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से नकली नोटों की खेप दिल्ली लाई जा रही है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नकली नोट चलाते हुए पकड़े गए युवक ने इस बात का खुलासा किया है। युवक के पास से पुलिस को सौ रुपये के 153 नकली नोट मिले हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि  न्यू उस्मानपुर निवासी सूर्यकांत पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के आउट गेट पर पर्स और बेल्ट बेचता है। सोमवार शाम गांव कुरेथू, जिला जौनपुर निवासी सरविंद यादव ने उससे पर्स और बेल्ट खरीदी और दो सौ रुपये दिए। दोनों नोट पर एक ही नंबर था।

सूर्यकांत ने जब आरोपी से पूछा तो उसने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन दुकानदार ने उसे दबोच लिया। कोतवाली थाने के एएसआई योगेंद्र और सिपाही अमित ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक के बैग में सौ रुपये के 151 नकली नोट मिले।
विज्ञापन


सरविंद यादव ने बताया कि आजमगढ़ निवासी राहुल ने उसे सौ-सौ के दो सौ नोट देकर बाजार में चलाने के लिए कहा था। राहुल ने उसे एक नोट के बदले में 40 रुपये देने का वादा किया था। सरविंद अब तक 47 नोट बाजार में चला चुका है। पुलिस का कहना है कि राहुल की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें