जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि गुरुग्राम के उद्योग विहार फेस 1 में किराए पर फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। इस पर साइबर थाना पुलिस ने एसीपी क्राइम द्वितीय के नेतृत्व में बताए गए पते पर छापेमारी कर 9 महिलाओं समेत 38 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन लोन लेने वाले लोगों की अश्लील फोटो बनाकर ठगी को अंजाम दे रहे थे।
गुरुग्राम के उद्योग विहार फेस-1 में पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर को पकड़ा है। जिसमें पुलिस ने नौ महिलाओं समेत 38 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये ऑनलाइन चाइनीज व अन्य एप के द्वारा दिए गए लोन के रुपयों की रिकवरी के नाम पर लोन लेने वाले लोगों की तस्वीर अश्लील फोटो के साथ एडिट करके उसे उनके जानने वाले लोगों के पास भेजकर ठगी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और 27 लैपटॉप व 44 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि उद्योग विहार फेस 1 में किराए पर फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। हरकत में आई साइबर थाना पुलिस ने एसीपी क्राइम द्वितीय के नेतृत्व में बताए गए पते पर छापेमारी की तो पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने 9 महिलाओं समेत 38 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इनके पास से पुलिस ने 1 लाख 70 हजार रुपये, 27 लैपटॉप व 44 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कॉल सेंटर में ऑनलाइन चाइनीज व अन्य लोन एप (एप्लीकेशन) के द्वारा दिए गए लोन के रुपये की रिकवरी करने के नाम पर लोन लेने वाले लोगों की तस्वीर फोटो न्यूड (अश्लील) के साथ एडिट करके उन फोटो को उनके जानने वाले लोगों के पास व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर धमकी भरे मैसेज कर ठगी की जा रही थी। फर्जी कॉल सेंटर के कारण आसपास के लोगों को भी इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
पुलिस 4 आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाने में लगी है। जिसमें पुलिस इन सवालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कैसे आरोपी लोगों को फंसाते थे। कितने लोगों से ठगी की है और गिरोह का संचालन कहा से हो रहा था।