फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्रियों-मल्टीप्लेक्स की बिजली घरों को मिलेगी

Tue, 10 Jun 2014 12:56 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली संकट से निपटने के लिए कारपोरेशन के अफसरों ने तय किया है कि फैक्ट्रियों को रात आठ के बजाय शाम छह बजे ही बंद कर दिया जाए। बुधवार को इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से मिलकर रात्रि शिफ्ट बंद कराने का फैसला लिया जाएगा। यदि उद्यमी इस फैसले पर राजी होते हैं तो काफी हद तक बिजली संकट काबू में आ जाएगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं रात दस बजे के बाद मॉल्स मल्टीप्लेक्स को भी बिजली नहीं दी जाएगी। एसई एसबी यादव ने बताया कि हर हाल में रात में लोगों को सप्लाई देने का इंतजाम किया जा रहा है।

हमने रात 10 बजे के बाद मॉल-मल्टीप्लेक्स को सप्लाई न देने का निर्णय लिया है। 10 बजे के बाद इनको अपना पावर बैकअप प्रयोग करना होगा। हमारी प्राथमिकता घर में बैठे लोगों को बिजली देने की है।
विज्ञापन


बिजली कटौती सेे निकली जान
पारा चढ़ने के साथ बिजली ने भी लोगों को परेशान कर दिया। उपभोक्ताओं को विभिन्न क्षेत्रों में 8 से 12 घंटे तक की बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। फाल्ट व ट्रांसफार्मर खराब होने पर काटी गई सप्लाई इससे अलग रही। पांच घंटे ट्रांसमिशन की सप्लाई बंद रही।

दिन का चैन, उड़ी रात की नींद
भयंकर गर्मी ने सोमवार को लोगों को सुबह से ही बेचैन कर दिया। सोमवार को एनसीआर में जून माह के तापमान में तीस साल का रिकार्ड टूट गया है। न्यूनतम तापमान बढ़कर 31.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह 10 बजे का तापमान ही 39 को छूने लगा था।

हाईटेंशन लाइनों से बढ़ी टेंशन
हाईटेंशन विद्युत लाइनों के नीचे रहने वालों पर गर्मी में खतरा और बढ़ गया है। कंडक्टर (तार) टूटकर गिरने से जानमाल के नुकसान की आशंका है। कारपोरेशन अफसरों ने लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को अलर्ट कर दिया है। इनको तत्काल मकानों की ऊपरी मंजिल तोड़ने के आदेश दिए हैं। विद्युत सुरक्षा प्राधिकरण ने इनको नोटिस करेगा। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें