फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहर मिलो': परीक्षा दे रही युवती से टीचर ने की बदसलूकी, कॉपी छीनकर निकाला बाहर; अकेले में मिलने का बनाया दबाव

Fri, 05 Jan 2024 06:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

छात्रा का आरोप है कि दो जनवरी को कॉलेज में परीक्षा दे रही थी। इस दौरान एक पुरुष परीक्षक ने उसकी उत्तर पुस्तिका छीनकर बाहर जाने को कहा। कक्षा में उसके साथ गलत व्यवहार किया गया।
 
विज्ञापन
फरीदाबाद पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित एक राजकीय कॉलेज में परीक्षा दे रही छात्रा ने परीक्षक पर बदसलूकी आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि पुरुष परीक्षक ने उसे बाहर मिलने के लिए दबाव बनाया। छात्रा ने इस बाबत इग्नू के संयोजक, फरीदाबाद पुलिस आयुक्त, जिला उपायुक्त समेत अन्य विभागों को ईमेल भेजकर शिकायत दी है।

विज्ञापन


सेक्टर-16 स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में इन दिनों इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा विभिन्न विषयों में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक एक छात्रा ने दो जनवरी को ई-मेल के माध्यम से उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजी है। छात्रा का आरोप है कि दो जनवरी को कॉलेज में परीक्षा दे रही थी।
 
इस दौरान एक पुरुष परीक्षक ने उसकी उत्तर पुस्तिका छीनकर बाहर जाने को कहा। कक्षा में उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। परीक्षक बुरी तरह से उस पर चिल्लाए। इसके बाद बाहर अकेले में मिलने को कहा। इस बारे में कॉलेज की तरफ से कोई भी बात करने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें