फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पारा चढ़ने के बाद भी कम रही बिजली की मांग में कमी, अवकाश के कारण हालात में सुधार

Tue, 17 May 2022 02:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एसएलडीसी के आंकड़ों के मुताबिक रविवार आधी रात के बाद थोड़ा गिरकर 6,688 मेगावाट रह गया। दिल्ली में तीन दिन पहले मई में बिजली की सर्वाधिक मांग दर्ज हुई थी। 
विज्ञापन
बिजली के मीटर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में दिन के रिकॉर्ड तापमान के बावजूद पिछले कुछ दिनों से खास तौर पर छुट्टियों के कारण बिजली की मांग में गिरावट आई है। डिस्कॉम अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम दिल्ली के मंगेशपुर में पारा 49.2 डिग्री जबकि नजफगढ़ में 49.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से रविवार को गर्मी को भीषण प्रकोप रहा। हालांकि राजधानी में बिजली व्यवस्था के एकीकृत संचालन करने वाली निकाय दिल्ली के स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के रीयलटाइम डाटा के मुताबिक रविवार को 11.26 बजे बिजली की अधिकतम मांग 6,732 मेगावाट तक पहुंच गई। 

एसएलडीसी के आंकड़ों के मुताबिक रविवार आधी रात के बाद थोड़ा गिरकर 6,688 मेगावाट रह गया। दिल्ली में तीन दिन पहले मई में बिजली की सर्वाधिक मांग दर्ज हुई थी। 13 मई को रात 11.25 बजे 6,829 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हुई थी। 
विज्ञापन


सप्ताहांत की छुट्टी और बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश के बावजूद बिजली की मांग सुस्त बनी हुई है। सामान्य तौर पर दिन का तापमान बढ़ने के साथ कूलिंग लोड और पीक डिमांड बढ़ जाती है। दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

दो जुलाई, 2019 को दिल्ली की अब तक की सर्वाधिक मांग 7,409 मेगावाट दर्ज की गई। इस साल भीषण गर्मी के मौसम के दौरान डिस्कॉम को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अधिकतम मांग 8,000 मेगावाट और 8,200 मेगावाट तक हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें