फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी डॉट कॉम पर इंजीनियर लड़के का शिकार बनी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
साल भर पहले शादी का झांसा देकर युवती से संपर्क बनाने वाला इंजीनियर पुलिस की पकड़ से बाहर है। डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस व युवती के प्रयास से आरोपी को पूरे मामले में पसीने आ रहे हैं।
विज्ञापन

 
चंडीगढ़ में सेक्टर 44 में रहने वाले डॉक्टर जसपाल का बड़ा बेटा रजनीश गुड़गांव की आईटी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। साल भर पहले उसने शादी डॉट कॉम पर अपना इश्तेहार दिया था।

जिसके बाद एक कंपनी में कार्यरत युवती उसके संपर्क में आई। युवती का आरोप है कि शादी करने के नाम पर युवक ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ कई बार शारिरीक संबध बनाए और अब शादी से मुकर गया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी विदेश से अदालत में भेज रहा दस्तावेज

चार महीने पहले डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने रवनीश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद वह मुंबई चला गया। लेकिन जब पुलिस मामले की जांच करने मुंबई गई तो वह मुंबई से भी फरार मिला।

जानकारी मिली है क‌ि वह ‌फिलहाल USA में है। उसके वकील की ओर से 2 दिन पहले आर के गोयल की अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई गई। जिसमें सुनवाई के बाद अदालत ने 15 मई की तारीख दी है।

हैरानी की बात यह है क‌ि जिस आरोपी इंजीनियर को पुलिस गिरफ्तार करना चाहती है। वह विदेश में बैठकर अपनी और शिकायतकर्ता के संबधो की रिकार्ड बातचीत का सबूत अदालत में भेज रहा है। हालांक‌ि अदालत ने साफ तौर पर दुष्कर्म के आरोप में अग्रिम जमानत देने से इनकार करने का संकेत दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें