पार्क में शाम चार बजे के बाद प्रवेश करने वाले पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 20 रुपये का शुल्क लगेगा। वहीं, 12 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 50 रुपये देने होंगे।
सेक्टर-78 स्थित वेदवन पार्क में प्रवेश के लिए नवरात्र से शुल्क लगेगा। पार्क में शाम चार बजे के बाद प्रवेश करने वाले पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 20 रुपये का शुल्क लगेगा। वहीं, 12 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 50 रुपये देने होंगे। प्रवेश शुल्क में ही साउंड एंड लाइट लेजर शो का शुल्क भी शामिल है। इसके लिए अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा। इस बाबत प्राधिकरण जल्द ही आदेश जारी करेगा।
विज्ञापन
पार्क के उद्घाटन के बाद यहां दर्शकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आलम यह है कि यहां आने वाले लोगों के वाहनों से जाम जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। शुरुआती दौर में प्राधिकरण को भी यह पता नहीं था कि यहां इतने लोग आएंगे। लेकिन अब दर्शकों का रेस्पांस देखने के बाद प्राधिकरण को जाम जैसे हालात के लिए फिर से योजना बनानी पड़ रही है।
प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए सुबह पार्क में टहलने वालों के लिए कोई शुल्क नहीं लगाया गया है, लेकिन शाम के समय शुल्क लगाया जाएगा। नवरात्र से व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।