डीएम को क्षेत्र का दौरा करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने जिलास्तर पर डीएम, एसडीएम और तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों को अपने क्षेत्र में निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। हर शनिवार को अधिकारी निर्माण साइट, अस्पताल समेत जहां पर जल जमाव की अधिक संभावना है, वहां पर दौरा करेंगे और संबंधित द्वारा दिशा निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर आवश्यक कार्रवाई भी करेंगे। इसको लेकर अस्पतालों में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम ने की लोगों से अपील मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि पूरी दिल्ली एकजुट होकर डेंगू के खिलाफ युद्ध छेड़ दे, तो आसानी से इससे बचा जा सकता है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस समय बारिश नहीं होती है, लेकिन इस बार बारिश हो रही है। इससे संभावना बढ़ रही है कि आने वाले दिनों में डेंगू के केस बढ़ सकते हैं।
कार्ययोजना
- प्रारंभिक निदान और सहायक उपचार के लिए 35 अस्पताल चिह्नित
- केस-आधारित निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया
- सरकार और निजी स्वास्थ्य सुविधाओं द्वारा रिपोर्टिंग
- किया गया वेक्टर प्रबंधन, कर रहे हैं लार्वा सोर्स मैनेजमेंट व फागिंग
- सभी स्तरों पर निगरानी, पर्यवेक्षण और मूल्यांकन
- विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और भागीदारी सुनिश्चित