फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heavy Rain in Delhi-NCR: गाजियाबाद प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, कहा- जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें

Sat, 24 Sep 2022 08:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सितंबर महीने के शुरू के तीन सप्ताह में मानसूनी बारिश में 49 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी। हालांकि, गुरुवार और शुक्रवार को मिला दें तो सिर्फ दो दिन में बादल कुछ यूं बरसे कि पूरे महीने की कमी पूरी हो गई। शनिवार को भी जारी बारिश के चलते गाजियाबाद प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
Heavy Rain in Delhi-NCR - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमौसम बारिश आफत बनकर आई है। दिल्ली-एनसीआर में सितंबर के शुरू के तीन सप्ताह में मानसूनी बारिश में 49 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी। हालांकि, गुरुवार और शुक्रवार को मिला दें तो सिर्फ दो दिन में बादल कुछ यूं बरसे कि पूरे महीने की कमी पूरी हो गई। वहीं, बारिश की कमी के कारण सूखे का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक बाढ़ की स्थिति बन गई है। दिल्ली में शनिवार को यलो अलर्ट जारी किया गया। एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद व गुरुग्राम में आज भी आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी रही। देर शाम तक जारी रही बारिश के मद्देनजर शनिवार को गाजियाबाद जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन

गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने बारिश के चलते कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल शनिवार को भी बंद रखने के निर्देश दिए थे। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को हुए जलभराव व शनिवार को बरसात की आशंका के चलते बच्चों व शिक्षकों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होगी, जिसके चलते स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

वहीं शनिवार देर शाम तक जारी रही बारिश के मद्देनजर गाजियाबाद जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें सभी लोगों से सावधनी बरतें और पुराने व जर्जर मकानों से दूर करने की सलाह दी है। आवश्यक काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने और भीड़-भाड़, ट्रैफिक जाम वाले इलाकों में जाने से बचने के लिए कहा है। खुले सीवर, बिजली के तार से बचकर रहें और पीने के पानी को उबाल कर पीने के सुझाव दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें