फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर के अकाउंट से ऑनलाइन ठगी

Tue, 02 Sep 2014 11:43 PM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर पांच निवासी इंजीनियर मानिक वालिया को निशाना बनाते हुए ऑनलाइन ठगों ने उनके अकाउंट से 35 हजार रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन


ठगों ने इस रकम से मंगलवार को हुए भारत-इंग्लैंड एकदिवसीय मैच का टिकट खरीदा है। पुलिस ने शिकायत लेकर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

मानिक वालिया नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। मानिक के अनुसार सोमवार रात करीब आठ बजे उनके मोबाइल पर एसएमएस आया। जिससे पता चला कि उनके अकाउंट से 35 हजार रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने एटीएम जाकर मिनी स्टेटमेंट निकाला तो उसमें भी 35 हजार रुपये काटे गए थे। उन्हाेंने तुरंत कस्टमर केयर पर संपर्क कर एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया।

मंगलवार को बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि उनके अकाउंट से निकाली गई रकम से इंटरनेट के जरिये इंडिया-इंग्लैड मैच की टिकट खरीदा गया है।

बैंक से लौटकर उन्होंने थाना इंदिरापुरम में ठगी की शिकायत दर्ज कराई। एसओ इंदिरापुरम ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें