फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर की चेन लूटी, पीछा कर दबोचे स्नैचर

Tue, 02 Dec 2014 12:39 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार रात आठ बजे पटेल नगर निवासी इंजीनियर देवेश नागर की चेन लूट ली। देवेश अपने पायलट भांजे की शादी में शरीक होने आए थे।
विज्ञापन


भागते बदमाशों को पीड़ित के भाई ने पुलिस की मदद से 10 किमी पीछा करने के बाद धर दबोचा। लूटी गई चेन छह तोले की थी।

एसएचआे कविनगर अवनीश गौतम ने बताया कि देवेश नागर दिल्ली स्थित एक विप्रो कंपनी में इंजीनियर हैं। सोमवार की रात वह अपने पायलट भांजे पारितोष बंसल के घर राजनगर सेक्टर 10 में शादी समारोह में शरीक होने आए थे।

पारितोष के पिता अनिल बंसल प्रॉपर्टी डीलर हैं जबकि मां रेनू बंसल नोएडा स्थित एक माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल हैं। 3 दिसंबर को पारितोष की शादी है।

सोमवार रात 8 बजकर 10 मिनट पर बाइक सवार दो युवक आए और घर के बाहर खड़े देवेश की सोने की चेन लूट कर भागने लगे। देवेश ने शोर मचाया तो उनका भाई विक्की नागर बाइक लेकर पीछे दौड़ पड़ा।
विज्ञापन


जबकि अन्य रिश्तेदार कार से पीछ करने लगे। इस दौरान पुलिस को सूचना देकर लगातार संपर्क करता रहा। विक्की ने विजयनगर स्थित तिगरी गोल चक्कर पर चेन स्नैचरों को दबोच लिया।
विज्ञापन


विजयनगर पुलिस ने स्नैचरों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों के नाम शरद कुमार व इंद्रपाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें