फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने को नगर निगम ने तेज किया अभियान 

Thu, 20 Apr 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया
विज्ञापन
साइबर सिटी को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने इसके लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि पूरे शहर में कहीं भी अतिक्रमण को नहीं होने दिया जाएगा। जो लोग ऐसा कर रहे हैं उनके खिलाफ उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन


उनसे पूरी तरह से कड़ाई से निपटा जाएगा। ऐसे करने वाले शहर की खूबसूरती पर बट्टा लगा रहे हैं। इससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। यही कारण है कि नगर निगम की टीम इसके खिलाफ अपने अभियान को व्यापक रूप दे रही है। 

बृहस्पतिवार को नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने जोन-2 क्षेत्र में सड़कों व फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने का काम किया। इस सभी को खदेडने के साथ-साथ उनका सामान भी जब्त किया गया। यह अभियान जूनियन इंजीनियर अरुणदीप भारद्वाज की अध्यक्षता में चलाया गया।
विज्ञापन


जिसके तहत बस स्टैंड, न्यू रेलवे रोड, अतुल कटारिया चौक, महाराजा अग्रसेन चौक सहित उसके आसपास के क्षेत्रों की सड़कों व फुटपॉथ से रेहड़ी, पटरी, जून व नारियल विक्रेताओं सहित दुकानों को हटाया गया। 

यह सभी विक्रेता अपने सड़कों व फुटपॉथों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण किया था जिसे साफ किया गया। इस सभी को फिर से ऐसा नहीं करने की सख्त चेतावनी भी नगर निगम द्वारा दी गई है।

बता दें कि गुरुग्राम की सड़कों व फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निगमायुक्त वी. उमाशंकर द्वारा चार टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें अपने-अपने जोन में अतिक्रमण के खिलाफ  लगातार कार्रवाई कर रही हैं। शहरवासियों द्वारा भी अतिक्रमण के खिलाफ लगातार शिकायत दर्ज कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें