फरीदाबाद के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है। अब अपनी बिजली शिकायतों को दर्ज करवाने के लिए घंटों फोन या बिजली निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
उपभोक्ता घर बैठे इंटरनेट से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत भेजने के लिए दो ई-मेल आई डी जारी की गई है।
बिजली शिकायतों को निपटाने में बिजली निगम की लगातार किरकिरी हो रही है। जिसके बाद अब बिजली निगम अपनी छवि सुधारने में जुट गया है। शिकायतों जल्द से जल्द दर्ज करने के लिए निगम ने ई-मेल बनाए है।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण संबंधित उपभोक्ताओं के लिए dhbvncgrs@gmail.com को जारी किया गया है। जबकि उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए uhbvncgrs@gmail.com मेल आईडी बनाई गई है।
इन पर उपभोक्ताओं को अपनी शिकायत लिखकर भेजनी होगी। जिसके बाद यह शिकायत संबंधित अधिकारी और सब डिवीजन के पास जाएगी। एसई आरएस यादव ने बताया कि ई-मेल प्रणाली शुरू होने से पारदर्शिता बढ़ेगी। उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द निदान होगा।