फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स: कार्यालयों में ई-चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराने का विकल्प देगी दिल्ली सरकार

Wed, 24 Nov 2021 07:40 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली डायलाग कमीशन के अधिकारी जैस्मिन शाह ने बुधवार को कहा कि लोगों को उनके काम करने की जगहों पर ही चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध कराने से दूर से आने वाले कर्मचारियों को भी वाहन को दोबारा चार्ज करने के लिए लंबी लाइनों में लगने की चिंता नहीं रहेगी। इससे लोग ई-वाहनों की तरफ ज्यादा आकर्षित हो सकेंगे और राजधानी के पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिल सकेगी...
विज्ञापन
ईवी चार्जिंग - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में ई-वाहनों का चलन बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए लोगों को उनके घरों-कार्यालयों और रास्ते में ई-चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। सरकार रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के जरिए लोगों को उनके घरों पर ही ई-चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध कराने की पहल के बाद अब लोगों के कार्यालयों पर भी ई-चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे लोग अपने घर से कार्यालय तक आने के बाद वहां अपना वाहन चार्ज कर सकें और कार्यालय के बाद कहीं जाने के दौरान वाहन को चार्ज करने की चिंता से मुक्त रहें।

विज्ञापन


दिल्ली डायलाग कमीशन के अधिकारी जैस्मिन शाह ने बुधवार को कहा कि लोगों को उनके काम करने की जगहों पर ही चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध कराने से दूर से आने वाले कर्मचारियों को भी वाहन को दोबारा चार्ज करने के लिए लंबी लाइनों में लगने की चिंता नहीं रहेगी। इससे लोग ई-वाहनों की तरफ ज्यादा आकर्षित हो सकेंगे और राजधानी के पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि ये ई-चार्जिंग स्टेशन बेहद कम कीमतों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और इसके लिए तकनीकी मदद भी उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें