फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने खारिज की AAP की याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी की ईवीएम में गड़बड़ी होने की याचिका खारिज कर दी है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग में ईवीएम मशीन में गड़बड़ी होने की शिकायत दर्ज की थी।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी का आरोप था कि ईवीएम मशीन में चाहे कोई भी बटन दबाओ बत्ती बीजेपी की ही जलती है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से परमिशन मांगी थी कि वो पोलिंग बूथ के बाहर बैनर लगा सकें जो मतदाताओं को वोटिंग मशीन के सही उपयोग के बारे में बताएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने आज एक ट्वीट के माध्यम से बताया कि हम चुनाव आयोग से विनती करते हैं कि बूथ के बाहर हमें बैनर लगाने दें जिससे जनता यह जान सके कि ईवीएम मशीन से कैसे मतदान देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग के आश्वासन से संतुष्ट है 'आप'

इस बारे में आज चुनाव आयोग से मिलने के बाद जब केजरीवाल बाहर आए तो उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने उन्हें आश्वासन दिलाया है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर आयोग सख्त कार्रवाई करेगा।

चुनाव आयोग ने आप की अर्जी खारिज करते हुए कहा है कि वह हर तरह की गड़बड़ियों की दो बार जांच करेगा। आयोग के आश्वासन दिए जाने के बाद आप ने कहा है कि वह अब पूरी तरह संतुष्ट है।

आप का आरोप था कि दिल्ली कैंटोनमेंट चुनाव में चार ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी पाई थी। केजरीवाल ने कहा कि इन मशीनों में चाहे किसी भी बटन को दबाएं लाइट केवल बीजेपी के सामने वाले चिन्ह पर जलती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें