फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जैतपुर में एक बिल्डर के यहां पार्टी कर रहे आठ पुलिसवालों को पुलिस लाइन भेजा गया, तस्वीरें हुई थीं वायरल

Mon, 29 Jul 2024 08:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

डीसीपी ने 22 जुलाई को आदेश जारी करते हुए एक एएसआई, पांच हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबलों को पुलिस लाइन भेज दिया है।
विज्ञापन
पार्टी करते पुलिस कर्मियों की तस्वीरें वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जयपुर इलाके में एक लोकल बिल्डर के यहां पार्टी कर रहे आठ पुलिस वालों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। सोशल मीडिया पर पुलिस कर्मियों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। डीसीपी ने 22 जुलाई को आदेश जारी करते हुए एक एएसआई, पांच हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबलों को पुलिस लाइन भेज दिया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें जैतपुर इलाके में एक बिल्डर के यहां कुछ पुलिस वाले शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं ,कुछ हुक्का पीते हुए और कुछ खाना खाते हुए ,जब यह तस्वीर वायरल हुई तो इसके बाद दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजेश देव ने आठ पुलिस वालों को पुलिस लाइन भेज दिया है। डीसीपी ने 22 जुलाई को आदेश जारी करते हुए एक एएसआई, पांच हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबलों को पुलिस लाइन भेज दिया है।
विज्ञापन

इन पुलिस वालों का बिल्डर से किस तरह का गठजोड़ है, इसकी जांच की जा रही है। दरअसल, पिछले कुछ महीने से सीबीआई लगातार अलग-अलग मामलों में दिल्ली पुलिस के कर्मियों को गिरफ्तार कर रही है। जिसमें कोई जबरन वसूली में तो कोई घूस लेने में कोई किडनैपिंग में अरेस्ट किया जा रहा है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दो दिन पहले एक मीटिंग की और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करने की आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें