फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid al Adha 2024: ईद-उल अजहा आज, गुलजार हैं बाजार; जानें कहां-कितने बजे अदा की जाएगी नमाज

Mon, 17 Jun 2024 05:19 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

ईद-उल-अजहा के मौके पर फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि बकरीद को हमें मिल-जुलकर मनाना है। त्योहार खुशी मनाने के लिए होते हैं, उससे किसी को तकलीफ हो तो यह बेमानी है।
विज्ञापन
जामा मस्जिद इलाके में बकरों की खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में सोमवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जाएगी। इसको लेकर दिल्ली में लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। मस्जिदों को लाइटों से सजाया गया है। ईद-उल-अजहा से ठीक पहले रविवार शाम को दिल्ली के तमाम बाजारों में लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। सोमवार से शुरू होने वाला ईद-उल-अजहा का त्योहार बुधवार शाम तक मनाया जाएगा लिहाजा बाजार गुलजार हैं। जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह छह बजे, वहीं फतेहपुरी मस्जिद में सवा सात बजे अदा की जाएगी।

विज्ञापन

ईद-उल-अजहा के मौके पर फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि बकरीद को हमें मिल-जुलकर मनाना है। त्योहार खुशी मनाने के लिए होते हैं, उससे किसी को तकलीफ हो तो यह बेमानी है। कुर्बानी करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि किसी को उससे तकलीफ न हो।
विज्ञापन

हुकूमत की गाइड लाइंस को ध्यान में रखकर ही जानवरों की कुर्बानी दें। ईद-उल-अजहा के मौके पर पुरानी दिल्ली के बाजारों में खासी रौनक दिखी। बच्चे अपने माता-पिता के साथ बाजारों में सामान खरीदते नजर आए। रातभर पुरानी दिल्ली के बाजार में लोगों की भारी भीड़ जुटी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें