फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: एसी थ्री इकोनॉमी क्लास में भी यात्रियों को कंबल चादर देने की कवायद

Sun, 11 Sep 2022 07:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रेलवे अधिकारी के अनुसार, 20 सितंबर से इस सुविधा को शुरू करने की योजना है। इस कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भी अन्य वातानुकूलित कोच की तरह ही बेड रोल दिया जाएगा। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरीब रथ ट्रेन की तरह अब एसी-3 इकॉनमी कोच में भी सफर के दौरान कंबल व चादर यात्रियों को मिलेगा। रेलवे जल्द ही यह सुविधा शुरू करेगा। अभी तक इस तरह के कोच में यात्रियों को अन्य एसी कोच की तरह सुविधा उपलब्ध नहीं थी।  

विज्ञापन


रेलवे अधिकारी के अनुसार, 20 सितंबर से इस सुविधा को शुरू करने की योजना है। इस कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भी अन्य वातानुकूलित कोच की तरह ही बेड रोल दिया जाएगा। हालांकि अभी यह तय नहीं किया गया है कि यह सुविधा यात्रियों को मुफ्त मिलेगी या गरीब रथ ट्रेन की तरह पैसा वसूला जाएगा। इस बारे में जल्द निर्णय ले लिया जाएगा। कोविड काल को छोड़कर अन्य सामान्य दिन में ट्रेन के वातानुकूलित कोच में कंबल, तकिया व चादर यात्रियों को उपलब्ध कराई जाती रही है। गरीब रथ ट्रेन में इस सुविधा के लिए 25 रुपये का शुल्क यात्रियों को सफर के दौरान देना होता था।

दरअसल इस ट्रेन का यात्रा किराया अन्य ट्रेनों से कम है इसे ही देखते हुए मुफ्त कंबल की सुविधा नहीं है। इसी तरह एसी थ्री इकानॉमी क्लास में सफर अन्य एसी-3 कोच वाली ट्रेन के मुकाबले सफर करना सस्ता है। इसी वजह से शुरुआती दौर में कंबल व चादर नहीं दिए जा रहे थे। लेकिन यात्रियों की मांग पर अब रेलवे इस फैसले को वापस लेकर यात्रियों को सुविधा देने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें