ईडी ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों की रिमांड मांगते हुए कहा था कि दिल्ली पीएफआई का 2018 तक अध्यक्ष रहा परवेज अहमद आपराधिक षड्यंत्र में शामिल रहा है। उसने दिल्ली में फंड इकट्ठा करने की बात स्वीकार की है।
दिल्ली की विशेष कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष परवेज अहमद, महासचिव मोहम्मद इलियास और कार्यालय सचिव अब्दुल मुकीत से पूछताछ के लिए सात दिन की कस्टडी दी है। पीएफआई नेताओं पर आर्थिक दान की आड़ में मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्तता का आरोप है।
विज्ञापन
तीनों आरोपियों से अबतक बरामद हुए दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। उनके घर से बरामद हुए फोन का फॉरेंसिक परीक्षण भी उनके सामने किया जाना है। ईडी सात दिनों में इन आरोपियों से पूछताछ करेगी।