आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। ताहिर को धनशोधन, सीएए विरोध प्रदर्शनों की फंडिंग और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगों के आयोजन में उनकी भूमिका के लिए पीएमएलए जांच के लिए गिरफ्तार किया गया है।
प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम(पीएमएलए ) 2002 के प्रावधानों के तहत ताहिर को गिरफ्तार किया है। ईडी ने कड़कड़डूमा कोर्ट से ताहिर हुसैन का 6 दिनों का रिमांड हासिल किया है।
बता दें कि ताहिर हुसैन पहले से ही दिल्ली दंगा मामले में गिरफ्तार है। दिल्ली पुलिस ने अंकित शर्मा की हत्या मामले में 50 पन्नों का आरोप दाखिल किया है। इसमें ताहिर हुसैन समेत दस लोगों को आरोपी बनाया गया है। अन्य आरोपियों में अनस, फिरोज, जावेद, गुलफाम, शोएब आलम, सलमान, नजीम, कासिम और समीर खान शामिल हैं।