फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब चुनाव आयोग ने रोकी गांधी की रैली

Wed, 19 Mar 2014 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजमोहन गांधी ने मंगलवार को चुनावी रैली निकाली।
विज्ञापन


रैली के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आने पर उसे बीच में रोक दिया गया। जांच के बाद दोबारा रैली शुरू हो पाई।

रैली मंडावली, पांडव नगर, लक्ष्मी नगर से होते हुए शकरपुर, विकास मार्ग इलाके में जाकर खत्म हुई। इसकी वजह से लोगों को जाम का सामना भी करना पड़ा।

पढ़ें: पर्चा दाखिल करने से क्यों हिचकिचा रहे बड़े दल?

दरअसल, मंगलवार को राजमोहन गांधी ने समर्थकों के साथ मंडावली फाजलपुर से एक रैली निकाली। रैली पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर होते हुए शकरपुर मेन मार्केट से होकर विकास मार्ग पर खत्म हुई।

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक रैली के लिए कुल छह गाड़ियों की अनुमति ली गई थी। लेकिन रैली में कुल सात वाहन शामिल थे। जिन वाहनों की अनुमति मिली थी उसका अनुमति पत्र भी वाहनों पर नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक रैली को थोड़ी देर के लिए रोका गया था। क्योंकि रैली में शामिल वाहनों को चेक किया जा रहा था।

पढ़ें: नरेंद्र मोदी के बगल से चुनाव लड़ेंगे मुलायम

रैली में शामिल सात वाहनों में से महज छह के पास ही अनुमित थी। जिस वाहन के पास अनुमति नहीं थी, उसे रैली से बाहर कर दिया गया। इसके बाद रैली दोबारा शुरू हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें