फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, कुछ देर के लिए मेट्रो का परिचालन रुका

Sun, 10 Apr 2016 05:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में रविववार को चार बजे के करीब भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में  ये झटके महसूस किए गए। चार बजकर एक मिनट पर आए इस भूकंप को लगभग एक मिनट तक महसूस किया गया।
विज्ञापन


भूकंप के झटके की सूचना मिलते ही पूरे दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो की सभी सेवाओं को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। हालां‌कि अभी तक मेट्रो में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल सभी लाइनों पर मेट्रो की गति को कम कर दिया गया है और ट्रैक की जांच की जा रही है।

अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत को इस भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई है। बता दें कि पांच तीव्रता से कम के भूकंप को खतरे से बाहर माना जाता है लेकिन पांच से ऊपर तीव्रता वाले भूकंप को खतरे का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें