आईआईएम संबलपुर के डायरेक्टर प्रोफेसर महादेव जायसवाल ने बताया दो वर्षीय एग्जीक्यूटिव एमबीए कार्यक्रम में आवेदन सत्र 2024 -2026 के लिए मांगे जा रहे हैं। इसका डिजाइन इस तरह तैयार किया है, ताकि पढ़ाई के साथ उम्मीदवार अपने कामकाज के क्षेत्र में नए और इनोवेटिव विचारों को आसानी से शामिल कर सकें। इसके अलावा वे जटिल और मुश्किल कारोबारी समस्याओं को हल करने, लोगों को मैनेज करने के संबंध में गहरा विजन हासिल कर सकते हैं।
वहीं, प्रतिभागियों को अपने उद्यमशीलता कौशल और रणनीतियों को बढ़ाने, व्यक्तिगत विकास को और बेहतर बनाने और जिम्मेदार अग्रणी कार्यकारी के रूप में उभरने में मदद करना है। इसमें उम्मीदवारों को डिजिटल परिवर्तन, सस्टेनेबिलिटी, जिम्मेदार नेतृत्व, डेटा एनालिटिक्स और कॉर्पाेरेट एंटरप्रेन्योरशिप जैसे क्षेत्रों की जानकारी मिलेगी। दाखिले समेत अन्य जानकारियों के लिए आवेदक iimsambalpur.ac.in/executive-mba पर लॉगइन कर सकते हैं।
एचडी वर्चुअल क्लासरूम से ऑनलाइन पढ़ाई
लाइव सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को इंटरैक्टिव तरीके से सीखने की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम हाई डेफिनिशन, वीडियो कॉन्फ्रेंस आधारित वर्चुअल क्लासरूम (वीसीआर) ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन मोड के जरिये संचालित किए जाएंगे। एक्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम से उन लोगों को लाभ होगा, जो आंत्रप्रेन्योरशिप को लेकर बहुत मजबूती और गहराई के साथ सोचते हैं। इसके अलावा आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और स्टार्ट-अप इंडिया जैसी योजनाओं का भी लाभ उठाना चाहते हैं।