फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह की पुण्यतिथि पर छात्रों में खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
के नॉर्थ कैंपस में रविवार को दो छात्र संगठनों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक महिला समेत तीन लोगों को चोट आई हैं। तीनों ने पुलिस को शिकायत की है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश के बाद ही कार्रवाई की बात कही है। मारपीट का आरोप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पर लगा है।
विज्ञापन


डीयू के नॉर्थ कैंपस स्थित आर्ट्स फैकल्टी में रविवार को भगत सिंह की पूण्यतिथि पर दो अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन था। एक कार्यक्रम क्रांतिकारी युवा संगठन का था जबकि दूसरा एबीवीपी की ओर से आयोजित किया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

मारपीट में घायल केवाईएस के छात्रों ने एबीवीपी पर लगाया आरोप

एक ही जगह होने को लेकर पहले दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई, जिसे लेकर पुलिस ने वहां पर बैरीकेड लगा दिया। इसके बाद दोनों संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच झंडा लगाने को लेकर विवाद हो गया।

केवाईएस के संयोजक शहनवाज का आरोप है कि एबीवीपी के लोगों ने उनके कार्यक्रम को बंद करने व स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के आंदोलन को खत्म करने के लिए यह मारपीट की है। इसमें सुभाष, शालिनी और रोहित को चोटें आई है।

साथ ही आरोप लगाया कि एबीवीपी के लोगों ने उनकी महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी धक्का-मुक्की की। उधर एबीवीपी के प्रदेश सचिव साकेत बहुगुणा ने माना कि झंडा लगाने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसको सुलझाने का प्रयास उन्हें की ओर से किया गया। एबीवीपी को उनके कार्यक्रम और आंदोलन से कोई परेशानी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें