फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीसी बस की चपेट में दो किशोर, दोनों की मौत

Sun, 22 Feb 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में रविवार सुबह डीटीसी की लो फ्लोर बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दोनों किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज किया है। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गोपेश (15) और सहज (15) अपने परिवारों के साथ अशोक विहार फेज दो में रहते थे। रविवार सुबह दोनों किशोर अपने कुछ दोस्तों के साथ बाइक पर घूमने के लिए निकले। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक जीटी करनाल रोड पर पहुंची। पीछे से आ रही रूट संख्या 125 की एक  डीटीसी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही गोपेश डिवाइडर से टकरा गया, वहीं सहज डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकराया। हादसा होते ही चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जख्मी हालत में उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिसकी वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने किशोरों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस को जब्त कर लिया गया है और बस चालक की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि 15 साल के किशोर घर से कैसे बाइक लेकर निकले।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें