फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत रूसी राजनयिक का सड़क पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मोतीबाग इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मोतीबाग में मंगलवार रात रूसी राजनयिक की गाड़ी से टकराकर बाइक सवार दो लड़के घायल हो गए।
विज्ञापन


ये बात यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में जोरदार बहस और फिर हाथापाई हुई। पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त रूसी राजनयिक खुद गाड़ी चला रहा था।

खबर तो ये भी है कि जिन बाइक सवार युवकों से कार की टक्कर हुई उन्होंने राजनयिक की पिटाई भी की। पुलिस जब बीच बचाव करने आई तो राजनयिक ने पुलिस से भी हाथापाई की।
Trending Videos
विज्ञापन

तेजी रफ्तार थी राजनयिक की कार

बताया जा रहा है कि रूसी राजनयिक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। इस मामले में पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है।

बाइक सवार विपिन ने कहा कि वो दोनों बार में काम करते हैं। जैसे ही वो बैरिकेट के पास आए और टर्न लिया तो उधर से एक एम्बेसी की कार इतनी तेजी से आई और उन्हें टक्कर मार दी।

विपिन ने बताया कि दोनों को चोट आई है। उसने बताया कि वो इसलिए घटनास्थल से कहीं नहीं गया ताकि राजनयिक कहीं भाग न जाए। वहीं एक पुलिसकर्मी ने कहा कि इन्होंने मुक्का मारा जब मैं बेरीकेट हटा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें