फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayur Vihar Car Accident: 10 लोगों को रौंदने वाला चालक निकला नाबालिग, मौज-मस्ती करने दोस्तों के साथ निकला था

Thu, 14 Mar 2024 10:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गाजीपुर थाना पुलिस ने तनुजा बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने कैब के चालक नीरज और मालिक राजकुमार को पूछताछ करने के लिए थाने बुलाया है। 
विज्ञापन
मयूर विहार में कार ने 10 को रौंदा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में मयूर विहार फेज-3 के बुध बाजार में कैब से 10 लोगों को रौंदने वाला चालक 17 वर्षीय किशोर निकला। वारदात के समय दूसरे नाबालिग दोस्त के साथ मौज-मस्ती करने के लिए जानकार की कैब लेकर निकला था। इस दौरान वह कार से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। एक बार टक्कर मारने के बाद दोबारा भागने के चक्कर में उसने कई लोगों को कुचल दिया था। पुलिस ने इलाज के बाद गुरुवार को नाबालिग को हिरासत में ले लिया। वह पॉलिटेक्निक का छात्र है। वारदात के समय 12वीं का दूसरा छात्र मौका लगते ही फरार हो गया था।

विज्ञापन

हादसे में घायल तीन लोगों का अभी इलाज जारी है। गाजीपुर थाना पुलिस ने तनुजा बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने कैब के चालक नीरज और मालिक राजकुमार को पूछताछ करने के लिए थाने बुलाया है। 

पुलिस ने सीता देवी (22) का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिया है। मूलरूप से लखीमपुर खीरी निवासी सीता परिवार के साथ हयात नगर, खोड़ा कॉलोनी में रहती थी। परिवार में मुन्ना लाल, मां गीता देवी, दो भाई कपिल, राजू व दो बहने हैं। सीता नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करती थी। 
विज्ञापन

भाई राजू ने बताया कि बुधवार को दफ्तर से आने के बाद सीता बहन शारदा के साथ बुध बाजार से सब्जी लेने के लिए गई थी। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। सीता के परिवार ने नाबालिग के खिलाफ बालिग की तरह मुकदमा चलाने की मांग की है। परिजनों ने मुआवजे की भी मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें