पूरी देश में दिल्ली की चर्चा
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के हेल्थ सिस्टम की चर्चा पूरे देश के अंदर होती है। दिल्ली देश की राजधानी है। इसलिए पूरे देश भर से लोग दिल्ली आते हैं। यह अच्छी बात है। आने चाहिए। अगर कोई कहीं और बीमार होता है और दिल्ली आकर इलाज कराना चाहता है, तो उसको आना चाहिए। इसलिए भी हमें अपने पूरे स्वास्थ्य सिस्टम को दक्ष बनाना होगा।
यहां तैयार हो रहे बेड
1- सिरसपुर (1164 बेड)
2-ज्वालापुरी (691 बेड)
3- मादीपुर (691 बेड)
4-हस्तसाल (691 बेड)
5- शालीमार बाग (1430 बेड)
6- सुल्तानपुरी (525 बेड)
7- चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय एनेक्सी (610 बेड)
8- जीटीबी अस्पताल एनेक्सी (1912 बेड)
9- सरिता विहार (336 बेड)
10- गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल एनेक्सी (1565 बेड)
11- किरारी (485 बेड)
यहां तैयार हो रहे 6505 बेड
1- न्यू ब्लॉक लोक नायक अस्पताल (1570 बेड)
2- सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल, नरेला (773 बेड)
3- बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल, रोहिणी (1063 बेड)
4- गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल (572 बेड)
5- लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल (460 बेड)
6- संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, मंगोलपुरी (672 बेड)
7- आचार्य श्री भिक्षु सरकार. अस्पताल, मोती नगर (370 बेड)
8- राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल, जाफरपुर, नजफगढ़ (370 बेड)
9- दादा देव मातृत्व एवं शिशु अस्पताल, डाबरी (281 बेड)
10- कैजुअल्टी ब्लॉक, लोक नायक अस्पताल (384 बेड)