फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल नहीं आएगी दून एक्सप्रेस

Mon, 25 May 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में सुलग रही गुर्ज आंदोलन की चिंगारी अब गाजियाबाद पहुंच चुकी है। दिल्ली एनसीआर के आसपास रहने वाले गुर्जर समाज के लोग भी आरक्षण के आंदोलन के समर्थन में बिगुल फूंकने की तैयारी में हैं। रविवार को मोदीनगर में गुर्जरों ने हाईवे जाम कर इसके संकेत भी दिए।
विज्ञापन


गुर्जर आंदोलन का खामियाजा रेलवे और यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। देहरादून एक्सप्रेस(19019/20) के रद्द होने और उच्चुवली और गोल्डन टेंपल में पांच पांच घंटे लेट होने से गाजियाबाद के यात्री प्रभावित हुए।

देहरादून एक्सप्रेस (19019) बांद्रा से सोमवार और मंगलवार को नहीं चलेगी। रात आठ बजे के बाद आरक्षण केंद्र बंद होने से चाह कर भी टिकट कैंसिल कर दूसरी ट्रेन से सफर नही कर सके।
विज्ञापन


वहीं गोल्डन टेंपल पहले दो घंटे, बाद में तीन फिर पांच घंटे लेट हुई, इससे पूछताछ केंद्र पर यात्रियों को बार बार पूछताछ के लिए लंबी लाइन में परेशान रहे। रविवार को तो 250 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं।

रेलवे के अनुसार, इस कारण विभिन्न रूट की 131 ट्रेनें निरस्त रहीं जबकि 112 ट्रेनों का रूट बदला गया। दो ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया यानी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकीं।

बेशक निरस्त की गई ट्रेन से यात्रा करने वालों को टिकट की पूरी रकम लौटा दी जा रही है, लेकिन उनके जाने का कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। इंक्वायरी सिस्टम 139 पर भी ट्रेन की स्थिति यात्रियों को पता नहीं चल पा रही है।

ये ट्रेनें रहीं निरस्त
मुंबई देहरादून एक्सप्रेस, गुजरात संपर्क क्रांति, युवा एक्सप्रेस, बांद्रा गरीबरथ, देहरादून एक्सप्रेस, जनशताब्दी, अजमेर-रांची, इंदौर इंटरसिटी, अगस्त क्रांति एक्सप्रेस, महाराष्ट्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मुंबई-नई दिल्ली दुरंतो, कोटा-निजामुद्दीन समेत 131 ट्रेनें निरस्त की गई हैं।

कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस, राजधानी-त्रिवेंद्रम, पश्चिम एक्सप्रेस, मुंबई राजधानी, स्वराज एक्सप्रेस, अगस्त क्रांति एक्सप्रेस, बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस, सर्वोदय एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस समेत 112 ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया।
विज्ञापन


इन ट्रेनों को कोटा, बीना, मथुरा, भोपाल, झांसी, नागड़ा आदि के रास्ते ले जाया गया। पहले ये पलवल, अंबाला के रास्ते चलती थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें