फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड 46.5 पहुंच गया पारा

Sun, 24 May 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी और लू के कहर से रविवार को साइबर सिटी खूब तपी। सूर्य के कड़े तेवर ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस दौरान अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से करीब आठ डिग्री सेल्सियस अधिक था। साल 2002 में मई महीने में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गर्मी का सितम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह से ही लू चलने लगी थी। मौसम की इस मार से फिलहाल राहत की कोई उम्मीद भी नहीं है। अगले एक सप्ताह तक यह 45 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। करीब नौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रहीं हवाएं दोपहर तक 13 किलोमीटर प्रतिघंटे के हिसाब से चलने लगीं।

जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी में पंखे तथा कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। चिलचिलाती धूप और लू की वजह से सुबह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में हाईवे भी सुनसान पड़े थे। इक्का-दुक्का गाड़ियां निकल रही थीं।
विज्ञापन


शाम चार बजे भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि सोमवार को थोड़ी नमी ज्यादा होगी। आसमान में हल्के बादल होने की संभावना है, जिससे तापमान में एक डिग्री की कमी आएगी, लेकिन यह 44-45 डिग्री के आसपास ही रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें