फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LG ने मेट्रो को सराहा कहा 'गो ग्लोबल'

Mon, 05 May 2014 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने डीएमआरसी को अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट पर भी काम करने का सुझाव देते हुए गो ग्लोबल का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डीएमआरसी के पास इतनी काबिलियत है कि उसे देश से बाहर जाकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली का जब बींसवी सदी का इतिहास लिखा जाएगा तो उसमें मेट्रो का नाम सुनहरे अक्षरों से दर्ज होगा। मेट्रो दिल्ली की पहचान बन चुकी है।

शनिवार को मेट्रो के 20वें स्थापना दिवस के मौके पर कैंट के मानेकशां ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में एलजी नजीब जंग ने बेहतरीन काम करने वाले मेट्रो के 44 कर्मियों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन


इस मौके पर डीएमआरसी चेयरमैन सुधीर कृष्णा, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव एसके. श्रीवास्तव और मेट्रो एमडी मंगू सिंह भी मौजूद रहे। एलजी ने कहा कि मेट्रो से उनका जुड़ाव मंगू सिंह से भी पहले का है।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा मेट्रो काम का जिम्मा भी अब DMRC को

जब मेट्रो प्रोजेक्ट के बारे में सोचा जा रहा था, तब वे अपनी सेवाएं रेलवे को दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मेट्रो ने दो दशको में दिल्ली को एक नई पहचान दी है और अपने बेहतरीन सुविधाओं, सर्विस के जरिए अलग पहचान बनाई है।

इससे पहले डीएमआरसी चेयरमैन सुधीर कृष्णा ने कहा मेट्रो की सर्विस 99.99 फीसदी सही है। वह अगर एक मिनट देरी से चलती है तो उसे देरी माना जाता है। ऐसा देश में कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं जो इतनी एक्यूरेसी के साथ काम करता हो।


मंगू सिंह ने बताया कि 2002 में मेट्रो का सफर आठ किलोमीटर से शुरू हुआ था, आज 190 किलोमीटर तक पहुंच गया है। फेज तीन की पहली लाइन (केंद्रीय सचिवालय से मंडी हाउस) अपने तय समय से छह महीने पहले तैयार है। उम्मीद है फेज तीन 2016 का लक्ष्य भी तय समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बीते दो साल में 11 किलोमीटर टनल तैयार किया गया है। इस वर्ष के अंत तक फरीदाबाद एक्सटेंशन और बादली एक्सटेंशन का भी काम पूरा कर लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नोएडा सिटी सेंटर और गोल्फ कोर्स को मेट्रो स्टेशन ऑफ द ईयर का अवार्ड
दिल्ली मेट्रो ने 20वें स्थापना दिवस पर अपने 44 कर्मियों को अलग-अलग वर्ग में बेहतरीन काम करने के लिए पुरस्कृत किया है। पहली बार सीआईएसएफ के दो जवानों को भी एवार्ड दिया गया। इसमें मेट्रो स्टेशन ऑफ द ईयर का एवार्ड नोएडा सिटी सेंटर और गोल्फ कोर्स को मिला। इसके लिए तिरेन्द्र कुमार भाटी को सम्मानित किया गया। दिल्ली के मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन को बेस्ट मेट्रो स्टेशन का एवार्ड मिला। मेट्रो वुमेन ऑफ द ईयर का एवार्ड स्नेहा सैनी (ट्रेन ऑपरेटर) को दिया गया। सीआईएसएफ के एएसआई जगतराम और हेड कांस्टेबल डीके महापात्रा को सम्मानित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें