फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी में छिड़ी 'पद' की जंग

Wed, 29 Jan 2014 07:18 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के बाद गुड़गांव में आम आदमी पार्टी में विवाद गहराने लगा है। यहां विवाद प्रवक्ता पद को लेकर है।
विज्ञापन


महिला उद्यमी अमीना शेरवानी और महिला पार्षद निशा सिंह खुद को पार्टी की प्रवक्ता बता रही हैं। अपना प्रचार भी प्रवक्ता के तौर पर कर रही हैं। इस बीच, पार्टी का प्रदेश संगठन दोनों महिलाओं के दावे को खारिज कर रहा है।

एक टीवी चैनल की डिबेट में हिस्सा लेने के बाद से वार्ड-31 की पार्षद निशा सिंह अपने आप को पार्टी का प्रवक्ता बता रही हैं। उन्होंने बताया कि वह पार्टी की आधिकारिक प्रवक्ता हैं। दिल्ली चुनाव के दौरान ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन


वहीं, अमीना शेरवानी का कहना है कि पार्टी की वेबसाइट पर सभी पदाधिकारियों के नाम दिए हैं। उसमें उनका नाम है। संवाददाता ने जब वेबसाइट की जांच की तो ‘कांटेक्ट अस’ के ऑप्शन में राज्य की डिटेल में 14 पदाधिकारियों के नाम, मेल आईडी व फोन नंबर दर्शाए गए हैं। लेकिन गुड़गांव के लिए सिर्फ फेसबुक पेज दर्शाया गया है।

इसमें कहीं भी पदाधिकारियों के नाम की सूची नहीं है। इस बारे में अमीना शेरवानी का पक्ष जानने के लिए उनसे बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद था।

पार्टी का दावा अलग
प्रदेश के संयोजक डॉ. आशावंत गुप्ता ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में राजेश गोदारा अधिकारिक प्रवक्ता हैं। गुड़गांव के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। इस मसले पर वह स्थानीय पदाधिकारियों के चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


गुड़गांव के जिला संयोजक रमेश कुमार ने कहा कि जिला में किसी को प्रवक्ता नहीं बनाया गया है। कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। मीडिया से बातचीत और आधिकारिक बयान के लिए उनके सहित चार लोग नियुक्त हैं। इनमें बलबीर सिंह, चमन राघव, नागेंद्र शुक्ला के नाम शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें