गुड़गांव के सेक्टर-46 में रहने वाली एक महिला ने अपने घर आने वाले पड़ोसी पर मंगलवार को पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।
उसपर कमरे में रखे पर्स से छह हजार रुपये चोरी करने का भी आरोप है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
सेक्टर-46 में पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला ने सदर थाना पुलिस को बताया कि झाड़सा गांव में रहने वाले उड़ीसा निवासी संजय का उसके कमरे पर आना-जाना था। मंगलवार को वह उसके कमरे पर आया था।
कमरे में उसकी पांच साल की बच्ची अकेली थी। वहां पर उसने पर्स में रखे छह हजार रुपये चोरी कर लिए। उसने घर में बच्ची को अकेला देख दुष्कर्म का प्रयास भी किया।
महिला जब कमरे पर पहुंची तो आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। सदर थाना पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।