शहर की गंदी दीवारों की पुताई कर उसे सुंदर और आकर्षक बनाने का कार्य शुरू हो गया है। रविवार को एनजीओ ह्यूमन काइंड फाउंडेशन के सहयोग से मीरा आर्ट ने शहर की गंदी दीवारों की पुताई कर उसे चित्रकारी के जरिए सुंदर बनाने का काम किया गया।
इसकी शुरूआत नगर निगम सभागार के सामने वाली दीवारों से किया गया। यह जानकारी निगम के एसई द्वितीय अनिल मेहता ने दी। इस कार्य में स्कूल के बच्चे सोनी प्रसाद, शिल्पा, सपना, सीता थापा, ज्योतिद्ध, डॉ. नीता, प्रियंका, नानिता ने सहयोग किया।
सफाई कार्य में लगे एनजीओ सफाई अभियान सेवा समिति ने स्वच्छ भारत का सन्देश दिया। साथ ही केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा नियुक्त वैभव राव ने सभी प्रतिभागियों की हौसलाअफजाई की। इस दौरान कलाकारों ने दीवारों पर सुंदर चित्र भी बनाए।