फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की आत्महत्या मामले ने पकड़ा तूल, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग 

Mon, 06 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
व्यापारी सतीश गोयल की आत्महत्या के मामले से पुलिस पर लगातार दबाव बनता जा रहा है। रविवार को सैकड़ों व्यापारियों ने एक बार फिर कैंडल मार्च निकालकर आरोपी फाइनेंसरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


सैकड़ों व्यापारी शाम मोहना रोड स्थित जानकी धर्मशाला पर एकत्रित हुए। जहां से हाथों में मोमबत्ती लेकर जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए अग्रसेन चौक की ओर रवाना हुए। वहां से मेन मार्केट से होते हुए अंबेडकर चौक पर पहुंचे। चौक पर पहुंचकर व्यापारियों ने आरोपी फाइनेंसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। 

गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि फाइनेंसरों के दबाव के कारण ही सतीश चंद्र गोयल ने सुइसाइड किया। शहर के और भी लोग इन फाइनेंसरों के कारण मानसिक परेशानी में हैं।
विज्ञापन


आरोपी फाइनेंसरों ने शहर के अलावा अन्य शहरों के लोगों से भी करोड़ों रुपया ले रखा है। मगर अब किसी का भी रुपया नहीं लौटा रहे हैं। इस वजह से शहर के लोगों की आर्थिक हालत खराब हो गई है। 

मृतक सतीश गोयल ने अपने सुइसाइड नोट में तीन फाइनेंसरों के नामों का खुलासा किया है, जिनमें एसआरएस ग्रुप के एमडी अनिल जिंदल, विनोद गर्ग उर्फ मामा व अमित मित्तल का नाम शामिल है। मगर अभी तक इनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें