फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप विधायकों के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और साजिश के तहत दर्ज कराए जा रहे मुकदमे' 

Fri, 11 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपने विधायकों के खिलाफ मामूली शिकायतों पर दर्ज हो रहे मामलों और फिर नोटिस पर आम आदमी पार्टी ने हमला बोला है। पार्टी ने कहा है कि अब यह खुलासा हो चुका है कि किस तरह से आप विधायकों के खिलाफ साजिश हो रही है।
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को मिले गलत नोटिस को आधार बनाकर पार्टी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि विधायकों के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और साजिश के तहत मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।

आप दिल्ली संयोजक दिलीप पांडेय ने बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आप विधायकों को बदनाम करने के लिए उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर प्रताड़ित किया जा रहा है। अब यह साजिश सबके सामने है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आप - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि 27 विधायकों के खिलाफ झूठी शिकायत की गई और उसमें कहा गया कि ये सभी विधायक रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष हैं जो लाभ के पद के दायरे में आता है। इस शिकायत के आधार पर चुनाव आयोग ने आप विधायकों को नोटिस जारी कर दिया।

जबकि सच यह है कि दिल्ली विधायक अयोग्यता निवारण कानून 1997  के तहत रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष का पद एवं उसके सभी सदस्य किसी भी लाभ के पद के दायरे से बाहर हैं। पांडेय ने कहा कि हमारे नौ विधायकों को गलत नोटिस जारी किया गया है जो कि रोगी कल्याण समिति में है ही नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें