फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बाद बुझी ये आग: गाजीपुर लैंडफिल साइट पर अब उड़ने लगी धूल, आसपास के लोगों के सामने सांसों का संकट

Tue, 23 Apr 2024 08:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लैंडफिल साइट पर करीब 36 घंटे तक तेज आग जलती रही। रविवार को दोपहर में यहां आग लगी और पूरी रात धू-धू कर जलती रही। इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों को खासा मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन
गाजीपुर लैंडफिल साइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने के बाद उड़ी धूल-राख से आस पास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की सांसों पर संकट बन आया। मंगलवार शाम को आई आंधी से हालत ज्यादा ही खराब हो गए। लोगों की सांस फूल गई, उलझन भी महसूस हुई। हल्की बारिश से कुछ हद तक राहत मिली। इस संकट से निजात दिलाने के लिए लैंडफिल साइट पर वाटर स्प्रिंकल तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन

लैंडफिल साइट पर करीब 36 घंटे तक तेज आग जलती रही। रविवार को दोपहर में यहां आग लगी और पूरी रात धू-धू कर जलती रही। इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों को खासा मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार को पूरा दिन आग बुझाने की कोशिश की गई। एमसीडी के मुताबिक शाम को करीब 90 फीसदी तक आग पर काबू पा लिया गया। मंगलवार को कूड़े में आग सुलगती रही। शाम को आई आंधी से आस पास के इलाके में धूल और राख फैल गई, जिससे लोग खासा परेशान हुए।
विज्ञापन

लैंडफिल साइट के 3000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में फैली आग
एमसीडी ने जानकारी दी कि लैंडफिल साइट के 3000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में आग फैली थी, आग पर काबू पाने के लिए इनर्ट और निर्माण व विध्वंसक मलबे का इस्तेमाल किया गया। दूसरी तरफ दमकल की गाड़ियों ने पानी की धार से आग को काबू किया। करीब 600 मीट्रिक टन इनर्ट का इस्तेमाल किया गया। 16 एक्सकेवेटर, चार बुलडोजर और आठ दमकल की गाड़ियां मौके पर लगाई गईं। मौजूदा समय चार से ज्यादा वाटर स्प्रिंकलर मौके पर तैनात किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें