लखनऊ मंडल : इस रेल मंडल में उद्घाटन की जाने वाली नई परियोजनाओं में 10 गुड शेड, गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल, 22 एक स्टेशन एक उत्पाद परियोजनाएं, दो रेल कोच रेस्तरां, अकबरपुर-बाराबंकी रेल सेक्शन का दोहरीकरण, जौनपुर-अकबरपुर रेल सेक्शन का दोहरीकरण और अन्नुपुर-कटनी तीसरी रेल लाइन शामिल हैं। यूनिवर्सल कोचिंग रखरखाव सुविधा के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री रखेंगे। लखनऊ और पटना के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
मुरादाबाद रेल मंडल : इस रेल मंडल में गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल, जन औषधि केंद्र, रोजा-सीतापुर-बुढ़वल रेल सेक्शन का दोहरीकरण, 6 माल गोदाम, 23 एक स्टेशन एक उत्पाद परियोजनाएं और 7 कार्गो हैंडलिंग पॉइंट का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री देहरादून और लखनऊ के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे।
अंबाला रेल मंडल : गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल, 8 गुड्स शेड, राजपुरा-बठिंडा रेल सेक्शन का दोहरीकरण, 13 एक स्टेशन एक उत्पाद परियोजनाएं और 13 कार्गो हैंडलिंग पॉइंट राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
फिरोजपुर मंडल : इस रेलवे के मंडल में 3 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, 4 गुड्स शेड, 2 जन औषधि केंद्र, 2 रेल कोच रेस्तरां, 36 एक स्टेशन एक उत्पाद परियोजना देश को समर्पित करेंगे। इसके अलावा अमृतसर में वंदे भारत चेयर कार अनुरक्षण डिपो में रखरखाव बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए आधारशिला रखेंगे।
मंगलवार को प्रधानमंत्री 10 नई वंदे भारत रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा चार मौजूदा वंदे भारत रेलगाड़ियों को यात्रा विस्तार देगें। इसी तरह दो नई यात्री ट्रेन, सात नई मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे। 85,000 करोड़ रुपये की लागत से बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी। इससे देश में रेल बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में वृद्धि होगी। आनंद विहार और बिजवासन में डिपो बनने से वंदे भारत ट्रेन का रख रखाव बेहतर होगा और ट्रेन अपनी नियत समय से आवाजाही करेगी। एक स्टेशन एक उत्पाद से लोकल फॉर वोकल को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। स्टेशन पर जन औषधि केंद्र खुलने से सस्ती दवाइयां यात्रियों को उपलब्ध होगी। -शोभन चौधुरी, महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे