फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गाली गलौज से मना करने पर जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय के दांत तोड़े, बचाव में आए दोस्त को भी पीटा

Sat, 02 Oct 2021 09:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बताया कि 29 सितंबर की रात वह द्वारका सेक्टर 12 स्थित सिटी सेंटर फूड कोर्ट में अपने आर्डर का इंतजार कर रहा था। वहां मौजूद कुछ युवक गाली गलौज कर रहे थे। पंकज ने उन युवकों को गाली गलौज करने से मना किया। इतना सुनते ही सभी युवक भड़क गए और...
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के द्वारका नार्थ इलाके में गाली गलौज से मना करने पर कुछ अज्ञात युवकों ने जोमैटो डिलिवरी ब्वॉय की पिटाई कर उसके दो दांत तोड़ दिए। बचाव में आए उसके दोस्त के साथ भी मारपीट की और फरार हो गए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।

विज्ञापन


पीड़ित की पहचान ककरौला गांव निवासी पंकज गहलौत के रूप में हुई। वह जोमैटो कंपनी में बतौर डिलिवरी ब्वॉय काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि 29 सितंबर की रात वह द्वारका सेक्टर 12 स्थित सिटी सेंटर फूड कोर्ट में अपने आर्डर का इंतजार कर रहा था। वहां मौजूद कुछ युवक गाली गलौज कर रहे थे।

घूंसा मार-मारकर तोड़े आगे के दो दांत
पंकज ने उन युवकों को गाली गलौज करने से मना किया। इतना सुनते ही सभी युवक भड़क गए और पंकज से कहासुनी करने लगे। बात बढ़ने पर आरोपी पंकज की पिटाई करने लगे और घूंसा मारकर उसके सामने के दो दांत तोड़ दिए।
विज्ञापन


बीच-बचाव में उसका दोस्त मेहताब भी आया। लेकिन आरोपियों ने मेहताब की भी पिटाई कर दी और फरार हो गए। दर्द की वजह से पंकज घर चला गया। लेकिन 30 सितंबर को वह थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस उसके बयान पर मामला दर्जकर फरार आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें