फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग ने एम्स-दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस, डॉक्टर के यौन उत्पीड़न का है मामला

Mon, 20 Apr 2020 06:36 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Swati Maliwal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग ने एक रेजीडेंट डॉक्टर के साथ हुए अभद्र व्यवहार के मामले में सोमवार को एम्स अस्पताल और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। इस मामले में दंत चिकित्सा विभाग की एक रेजीडेंट डॉक्टर ने अपने वरिष्ठ सहकर्मी पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


आरोप है कि इस मामले में उसने कई बार शिकायत की थी, लेकिन उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। अंततः डॉक्टर ने आत्महत्या का प्रयास किया। आयोग ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए अस्पताल और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर 25 अप्रैल तक जवाब मांगा है।

सेंटर फॉर डेंटल डेंटल एजूकेशन एंड रिसर्च (सीडीईआर) की एक महिला डॉक्टर ने विभाग के एक वरिष्ठ फैकल्टी पर अपने साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। उसने डॉक्टर पर अपने लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन


इस बाबत उसने विभाग के आंतरिक प्रशासन को कई शिकायतें भी दी थीं, लेकिन कथित रुप से उसकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें