दिल्ली के कनॉट प्लेस से एक बार फिर ऐसी घटना सामने आ रही है जिसने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार कनॉट प्लेस स्थित एक ऑफिस के छत पर नकाबपोश शख्स ने महिला के साथ छेड़छाड़ की।
महिला ने बताया कि लंच के दौरान मैं छत पर थी तभी एक एक शख्स मेरी ओर भागता हुआ आया। उसने मुझे जोर से पकड़ लिया। जब मैंने भागने की कोशिश की तो देखा कि छत का दरवाजा बंद था। तब उसने मेरा हाथ पकड़ लिया और मेरे हाथ से खुद को छूने लगा। जब मैं चिल्लाई तो वह वहां से भाग गया।
सिर्फ इतना ही नहीं आरोपी शख्स जाते-जाते महिला का फोन भी छीनकर ले गया। महिला ने मामला कनॉट प्लेस थाने में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
I was on a break on the terrace, when a man started pacing in front of me, he then groped me, when I tried running away I noticed the terrace gate was bolted, he then grabbed my hand and started touching himself, I shouted after which he ran away: Victim #Delhi pic.twitter.com/ySoIio6X9a— ANI (@ANI) December 2, 2017