फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव परिणाम : यहा देखें अपने टाउन के विजयी प्रत्याशी...

Sat, 02 Dec 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी में भाजपा की गीता पंडित ने जीत हासिल की
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद दादरी के चेयरमैन पद पर भाजपा की गीता पंडित ने 2178 मतों से बसपा प्रत्याशी अय्यूब मलिक को हराकर जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी ने पहले चरण से ही बढ़त हासिल कर ली थी जो अंत तक बनी रही। पांचवें राउंड में बढ़त 2178 मतों तक पहुंच गई। जिसके बाद उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया। 

जेवर में सपा की वीरवती बनी नगर पंचायत अध्यक्ष 
जेवर नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट पर समाजवादी पार्टी की वीरवती देवी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। वीरवती ने 5141 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा की सत्यवती देवी को 2193 मतों से शिकस्त दी। तीसरे नंबर पर भाजपा की मोहनी देवी को 2577 मत मिले। जबकि कांग्रेस की मुन्नी देवी ने 1859 मत अपने नाम किए। वहीं, आम आदमी पार्टी की सोनी निर्मल को 99 मत मिले। यहां 888 मत निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन


जहांगीरपुर से निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा को पछाड़ा 
जहांगीरपुर नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी जय प्रकाश शर्मा ने 1878 मत झटककर भाजपा प्रत्याशी सौदान सिंह 1414 को 464 मतों से शिकस्त देकर 31.32 प्रतिशत मत हासिल किए। तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के फराईम ने 1028 हासिल किए। वहीं, बसपा की नगमा को 926 मत मिले। जबकि कांग्रेस के संजय कुमार को 97 मत मिले। 

रबूपुरा में भाजपा की एकतरफा जीत 
रबूपुरा नगर पंचायत चुनाव में भाजपा के वीरेंद्र प्रताप सिंह ने 4759 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाजवादी पार्टी के फराइम को 3336 मतों से शिकस्त देते हुए जीत दर्ज की है। कुल 7114 के मतदान में से 71.15 प्रतिशत मत प्राप्त करते हुए एकतरफा जीत हासिल की। इसके अलावा समाजवादी पार्टी से विशाल ने 477 और 40 मत नोटा को मिले। 

बिलासपुर में दो निर्दलीय के बीच रही जंग 
बिलासपुर नगर पंचायत चुनाव में दो निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच जंग रही। निर्दलीय प्रत्याशी साबिर कुरैशी 1808 मत हासिल करते हुए जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय सिंह को 277 मतों से शिकस्त दी। तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी हरेंद्र शर्मा रहे। चौथे नंबर पर सपा के साकिर खान रहे। यहां भाजपा पांचवें नंबर पर रही। भाजपा प्रत्याशी सुशील अग्रवाल को 88 मत मिले। वहीं बिलासपुर में 225 मत निरस्त हुए हैं और 15 मत नोटा को मिले हैं।
विज्ञापन


दनकौर में चला हाथी
निकाय चुनाव में शुक्रवार को हुई मतगणना में दनकौर में अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी अजय भाटी ने सपा प्रत्याशी को 413 मतों से हरा दिया। दनकौर में 385 मत निरस्त हुए हैं और नोटा मत 10 हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें