हिंदुओं को एकजुट करने और राष्ट्र को मजबूती देेने के लिए दिल्ली के कॉस्टिट्यूशन क्लब में दो दिवसीय ‘हिंदू संसद’ का आयोजन होगा।
सांस्कृतिक गौरव संस्थान और अखंड भारत मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन होगा। मंगलवार को श्री दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर के महंत नारायण गिरि ने एक प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
महंत नारायण गिरी ने बताया कि दिल्ली में सात नवंबर को हिंदू संसद में विभिन्न प्रांतों से हिंदुओं के धर्म गुरू शामिल होंगे। संसद के दूसरे दिन 8 नवंबर को संत सम्मेलन होगा।
डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने बताया कि सम्मेलन में हिंदुओं की पीड़ा पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे लव जिहाद, गो हत्या, सांप्रदायिक दंगा और आतंकवादी हमलों से हिंदू समाज को खत्म करने की साजिश हो रही है।
दिल्ली में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर के महंत नारायण गिरि करेंगे। इस दौरान रुद्र गिरी महाराज, रवि कटारिया और डा. राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।