दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती से दो युवकों ने छेड़छाड़ की। युवती के पिता जब आरोपियों के घर गए तो उन्होंने उनकी पिटाई कर दी।
पीड़ित पिता की शिकायत पर दनकौर पुलिस ने दोनों आरोपियों नरेश और प्रेमपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर को एक किसान की बेटी किसी काम के लिए घर से बाहर गई थी।
उसी समय गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोपियों की हरकत के बारे में बेटी ने अपने पिता को बताया। उसके पिता ने आरोपियों की शिकायत उनके परिजनों से की तो आरोपियों ने पीड़िता के पिता की पिटाई कर दी।