फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आसमान से बरसेगी आग: दिल्ली में दिन के साथ रात भी होगी गर्म, अगले 5 दिन संभलकर रहें; जानें कब तक मिलेगी राहत

Fri, 06 Jun 2025 08:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Delhi Weather Update: दिल्ली में अब जून के महीने में सूरज अपने तेवर कड़े करेगा। मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिन चिलचिलाने वाली गर्मी पड़ेगी। अगले सप्ताह के मध्य तक तापमान जाएगा 43 डिग्री के पार पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में जून की शुरूआत सुहावनी होने के बाद अब सूरज अपने तेवर कड़े करने जा रहा है। अगले पांच दिन लोगों को चिलचिलाती गर्मी झुलसाएगी। अगले सप्ताह के मध्य तक तापमान 43 डिग्री के पार जाने की संभावना है। दिन तपने के साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण रात में भी पसीने छूटेंगे। मौसम विभाग के अनुसार 12 जून तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। हालांकि उसके बाद प्री-मानसून गतिविधियां कुछ तेज हो सकती हैं।

विज्ञापन

दिल्ली में एक जून से छ: जून तक तापमान 40 डिग्री के पार नहीं गया है। तेज हवाओं के कारण धूप निकलने के बावजूद गर्मी झुलसा नहीं रही है। हालांकि पांच जून से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे तीन जून को 33.1 डिग्री और चार जून को 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अब आसमान साफ हो गया और तेज धूप सीधे धरती पर आ रही है। इस कारण से अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। शनिवार को तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं 8 जून को तापमान 40-42 डिग्री, 09 जून को 41-43 डिग्री, 10 व 11 जून को 42-44 डिग्री व 12 जून को 41-43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 26-29 डिग्री के बीच पहुंच सकता है।

जून के मध्य आते-आते कुछ मौसमी गतिविधियां बन सकती हैं। तब प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने के कारण मौसम के फिर से यू-टर्न लेने की संभावना है। मालूम हो कि मौसम विभाग पहले ही संकेत दे चुका है कि इस बार दिल्ली में मानसून की एंट्री समय से पहले हो सकती है।
विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 38.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 25.6 डिग्री सेल्सियस
सात जून को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 18 मिनट
आठ जून को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 23 मिनट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें