फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today Update: जनवरी में बीते 32 सालों में सबसे अधिक बारिश, सर्द हवाओं के चलने से बढ़ी ठिठुरन, कांपे लोग

Sun, 23 Jan 2022 03:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार को ही मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना जताई थी। बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश - फोटो : शुभम बंसल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ ने राजधानी में बारिश का नया रिकॉर्ड बना दिया है। शनिवार तक हुई बारिश को मिलाकर इस वर्ष जनवरी में 69.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जो बीते 32 सालों में तीसरी सबसे अधिक बारिश है। इससे पहले 1995 में भी 69.8 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड है। हालांकि, इससे ज्यादा 1989 में 79.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में दिल्ली- एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहेगा। सोमवार से मौसम खुलने की संभावना है।  

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए मध्यम स्तर तक की बारिश की संभावना जताई थी। ऐसे में तड़के शुरू हुआ बारिश का दौर देर शाम तक जारी रहा। दोपहर में रुक-रुक कर बारिश होती रही और बादल छाए रहे। बीते 24 घंटे में सुबह साढ़े आठ बजे तक 4.9 और शाम साढ़े पांच बजे तक 0.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

दिनभर सूरज न निकलने की वजह से दिन के तापमान में भी अधिक गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से सात कम 14.7 और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का पारा कम होने की वजह से लोग कड़ाके की सर्दी की वजह से दिनभर कंपकपाते  हुए नजर आए। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों के साथ-साथ हीटर और अलाव का भी सहारा लिया। वहीं, रात नौ बजे के बाद दिल्ली- एनसीआर में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। 
विज्ञापन


सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली के पालम में 6.3, लोधी रोड में चार, रिज इलाके में 3.2, आया नगर में 4.6, गुरुग्राम में 6.4, नजफगढ़ में 6, नरेला में दो और मयूर विहार में तीन मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होने के बाद सोमवार से बर्फीली  हवाओं का दौर शुरू होगा। इससे तेजी से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी जो कि लुढ़क कर छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का अहसास होगा।
विज्ञापन


जनवरी में बारिश का रिकॉर्ड
2022 जनवरी- 69.8 मिमी
1995  जनवरी-  69.8 मिमी
1989 जनवरी-  79.7 मिमी 
1953 जनवरी- 73.7 मिमी
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें