फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का मौसम : बीते सात सालों में सबसे गर्म रहा शुक्रवार का दिन, अधिकतम पारा रहा 28.4

Sat, 19 Feb 2022 01:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम पारा 28 व न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में शुक्रवार को  सूरज के बदले तेवरों के साथ अधिकतम पारा चढ़ा है। यही वजह है कि बीते सात सालों में शुक्रवार का दिन सबसे गर्म दर्ज किया गया है। दिनभर तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। इससे पहले 2015 में दिन का पारा 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई थी। दिनभर तेज हवाएं रिकॉर्ड की गई। इस बीच शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज हुई। हवा में नमी का स्तर 20 से 97 फीसदी रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम पारा 28 व न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। दूसरी ओर शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 252, फरीदाबाद का 278, गाजियाबाद का 304, ग्रेटर नोएडा का 244, गुरुग्राम का 267 व नोएडा का 237 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार का मौमस अनुमान
अधिकतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 11 डिग्री सेल्सियस
-सूर्यास्त का समय: 6:14 बजे
-सूर्योदय का समय: 6:55 बजे
-दिनभर धूप खिली रहेगी। 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें