फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: तेज हवाओं व हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना, अब लगातार तापमान में होगी बढ़ोतरी

Wed, 01 Mar 2023 10:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के कारण कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई, साथ ही तेज हवा चलती रही। इस कारण से अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट हुई।
विज्ञापन
दिल्ली मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरवरी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद मार्च के पहले ही दिन तेज हवाओं व हल्की बूंदाबांदी से मौसम ने करवट ले ली। इस कारण दिल्ली-एनसीआर में दोपहर तक मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर बाद तेज धूप निकली। हल्की बूंदाबांदी के कारण मार्च के पहले दिन ही लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। शाम को भी मौसम सुहावना बना रहा।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के कारण कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई, साथ ही तेज हवा चलती रही। इस कारण से अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट हुई। गिरावट होने के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से छ: डिग्री अधिक दर्ज हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.1 व न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बुधवार को पालम में 0.2, जाफरपुर में 0.5, व नोएडा में 1.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि लोदी रोड, रिज व आयानगर के इलाकों में केवल बूंदाबांदी हुई। दरअसल मौसम विभाग ने 28 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भविष्यवाणी की थी। इसके असर से मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान था। अब लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान तापमान 32 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन

पीतमपुरा में 19.2 व फरीदाबाद में 19.8 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान 
दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाके ऐसे रहें जहां सुबह का न्यूनतम तापमान भी काफी अधिक रहा। पीतमपुरा में 19.2, फरीदाबाद में 19.8, आयानगर व पालम में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें